प्रौद्योगिकी

एयरटेल का ₹200 का प्लान: Jio-Vi को टक्कर, फ्री मिलेंगे OTT ऐप्स

Tara Tandi
25 Oct 2026 3:00 PM IST
एयरटेल का ₹200 का प्लान: Jio-Vi को टक्कर, फ्री मिलेंगे OTT ऐप्स
x
नई दिल्ली: Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया धमाका कर दिया है। कंपनी ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो में ऐसा प्लान जोड़ा है जिसके बेनिफिट्स सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यह प्लान यूजर को थोक के भाव में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। प्लान 30GB का डेटा अपने साथ लेकर आता है। वैधता महीनेभर की है। लेकिन इसके साथ में कई और ऐप्स का एक्सेस बिल्कुल फ्री में मिलेगा। सस्ता प्लान डेटा चाहने वालों के लिए यह प्लान सबसे किफायती साबित हो सकता है। आइए बताते हैं आपको इसके सारे बेनिफिट्स विस्तार से।
Airtel ₹200 Data Plan
Bharti Airtel ने ग्राहकों के लिए 200 रुपये के डेटा प्लान में कमाल का बेनिफिट जोड़ा है। यह प्लान अब YouTube Premium सब्सक्रिप्शन अपने साथ लेकर आता है। यानी 200 रुपये में आपको 30GB डेटा तो मिलेगा ही उसके साथ ही यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। यह प्लान इससे कहीं ज्यादा आपको देकर जाता है।
Airtel ₹200 प्लान में Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। वैधता तक आप Prime Video देख सकते हैं। एक डिवाइस पर विज्ञापनों के साथ SD स्ट्रीमिंग का यह एक्सेस दिया जाता है।
Airtel ₹200 प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। प्लान की वैधता तक JioHotstar पर आप मूवी, शो, लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।
Airtel ₹200 प्लान में SonyLiv के साथ साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें Lionsgate Play, SunNxt जैसे कई ऐप्स शामिल हैं।
Airtel ₹200 प्लान में Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है। 100 मिलियन से ज्यादा एड-फ्री सॉन्ग्स यहां पर सुने जा सकते हैं।
Airtel ₹200 प्लान को आप Airtel Official Website से एक्टिवेट करवा सकते हैं। या फिर Airtel Thanks App से भी इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Next Story