प्रौद्योगिकी

AirPods 5 के लॉन्च , मिल सकती है नई H3 चिप

Tara Tandi
19 Aug 2026 8:00 PM IST
AirPods 5 के लॉन्च , मिल सकती है नई H3 चिप
x
नई दिल्ली: Apple के नेक्स्ट जेनरेशन ईयरबड्स AirPods 5 को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। कंपनी के एंट्री लेवल ईयरबड्स के कोडनेम का खुलासा हुआ है। इसमें दो वेरिएंट्स का पता चलता है। अपकमिंग ईयरबड्स को सॉफ्टवेयर कोड में स्पॉट किया गया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी बताया गया है। आइए जानते हैं कैसे होंगे अपकमिंग Apple ईयरबड्स, और इनमें कौन से फीचर्स आने की है संभावना
Apple AirPods 5
Apple AirPods 5 कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स होंगे जिन्हें लेकर एक बड़ा संकेत मिलता है। AirPods 4 के बाद खबरें आती रही हैं कि कंपनी AirPods 4 Pro भी लॉन्च करेगी। साथ ही AirPods 4 कैमरा वेरिएंट में आएगा। लेकिन फिलहाल Macrumors की रिपोर्ट में AirPods 5 के लॉन्च को लेकर बड़ा संकेत मिलता है। macOS Tahoe 26.7 सॉफ्टवेयर अपडेट में AirPods 5 और AirPods 5 ANC वेरिएंट का इशारा मिलता है।
कथित तौर पर Apple AirPods 5 के कोडनेम B868M और B868E बताए गए हैं। इससे पहले आए AirPods 4 ईयबड्स के कोडनेम क्रमश: B768M B768E थे। नए कोडनेम बताते हैं कि जाहिर तौर पर ये AirPods 4 के सक्सेसर मॉडल हैं। यानी यहां से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि नए ईयरबड्स में एक ANC सपोर्ट के साथ आएगा, जबकि दूसरा बिना ANC सपोर्ट के होगा।
AirPods 4 को कंपनी ने सितंबर 2024 में पेश किया था। संभावना है कि नए मॉडल्स को Apple iPhone 18 Pro, Pro Max के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें नया H3 चिपसेट कंपनी दे सकती है जिससे कि बेहतर ऑडियो क्वालिटी और लो-लेटेंसी इम्प्रूव होने की संभावना जताई गई है। AirPods 4 में कंपनी ने लंबा बैटरी बैकअप दिया था। ये एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, ANC के साथ में 4 घंटे तक चल सकते हैं। जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल मिलाकर 30 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है।
Next Story