प्रौद्योगिकी

Air Cooler Flipkart पर मिल रहे हैं आधी कीमत में

Tara Tandi
28 Feb 2025 12:57 PM IST
Air Cooler Flipkart पर मिल रहे हैं आधी कीमत में
x
Air Cooler Flipkart टेक न्यूज़ : गर्मियां लगभग आ चुकी हैं और इस मौसम में हर घर में एयर कूलर की जरूरत महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप कम बजट में पावरफुल कूलिंग वाला एयर कूलर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर कुछ बेहतरीन एयर कूलर मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है, तो आप इन्हें अभी आधी कीमत पर अपना बना सकते हैं। ये कूलर तेज हवा से मिनटों में कमरे को ठंडा कर देंगे और बिजली की भी बचत करेंगे। आइए जानते हैं एयर कूलर पर मिल रही शानदार डील्स...
वोल्टास 90 एल डेजर्ट एयर कूलर
Voltas 90 L Desert Air Cooler
सूची में पहले कूलर की बात करें तो यह वोल्टास कंपनी का है। फ्लिपकार्ट इस कूलर पर 52% तक की छूट दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर महज 9,499 रुपये रह गई है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ, आप कूलर पर 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। इतना ही नहीं कूलर पर स्पेशल एक्सचेंज ऑफर भी है, जहां से आप 1160 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक 90 एल डेजर्ट एयर कूलर
Orient Electric 90 L Desert Air Cooler
सूची में दूसरा कूलर ओरिएंट कंपनी का है। कंपनी इस कूलर पर 51% तक की छूट भी दे रही है, जिसके बाद कूलर की कीमत घटकर सिर्फ 8,999 रुपये रह गई है। आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ इस कूलर पर 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। इसके अलावा आप कूलर को 1,500 रुपये प्रति माह की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 960 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
HAVELLS 32 L Room/Personal Air Cooler
लिस्ट में आखिरी कूलर को आप अभी बिना किसी ऑफर के 6 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी इस कूलर पर 59% तक की छूट दे रही है, जिसके बाद कूलर की कीमत घटकर सिर्फ 5,999 रुपये रह गई है। आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ इस कूलर पर 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। जबकि एक्सचेंज ऑफर में 760 रुपये तक की छूट मिल रही है जिससे कूलर की कीमत काफी कम हो जाती है।
Next Story