प्रौद्योगिकी

AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot

Tara Tandi
24 Feb 2026 7:37 PM IST
AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
x
Technology टेक्नोलॉजी: BLS International ने स्पेन आयरलैंड वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक यह नया सिस्टम आवेदकों को 24x7 सहायता देगा और रियल टाइम, ह्यूमन लाइक इंटरैक्शन के जरिए सवालों के जवाब देगा। इससे वेटिंग टाइम कम होगा और पारंपरिक क्यू सिस्टम पर निर्भरता घटेगी। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल IVAC Canada में इस VoiceBot को लागू किया था और अब इसे स्पेन मिशन आयरलैंड में शुरू किया गया है। आगे इसे ग्लोबल मार्केट्स में रोलआउट करने की योजना है।
BLS International ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि यह AI VoiceBot वीजा से जुड़े सामान्य सवालों से लेकर डॉक्युमेंटेशन और कांसुलर सर्विस तक की विस्तृत जानकारी देने में सक्षम है। इसमें 15 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिनमें स्पेनिश, अरबी, पुर्तगाली, फ्रेंच, चीनी और रूसी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि अलग अलग क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार भाषा सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यूरोप, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत जैसे बाजारों में ग्राहकों को सुविधा मिल सके।
BLS International के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का अहम हिस्सा है। उनके मुताबिक कंपनी अपने ऑपरेशन में AI और एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल कर ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है। वहीं ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर्स के वाइस प्रेसिडेंट नितिन मिश्रा ने कहा कि यह VoiceBot मजबूत मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म Azure ML Python SDK v2 पर आधारित है और API के जरिए मौजूदा सिस्टम से इंटीग्रेट किया गया है।
कंपनी के अनुसार VoiceBot रियल टाइम सेंटिमेंट एनालिसिस और इमोशनल इंटेलिजेंस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर की जरूरत को समझ सकता है। BLS का कहना है कि यह मॉडल भविष्य में अन्य वीजा मिशन और सेवाओं में AI आधारित सॉल्यूशन लागू करने के लिए बेस तैयार करेगा।
Next Story