- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- '18 महीने के भीतर AI...
प्रौद्योगिकी
'18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
Tara Tandi
19 Feb 2026 8:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: AI Job इम्पैक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नौकरियों पर प्रभाव को लेकर चारों तरफ चर्चा है। कई टेक दिग्गज मान चुके हैं कि AI जाहिर तौर पर लोगों की नौकरियां खाने वाला है। इनमें लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स भी होंगीं। अब एक ऐसा ही बयान Andrew Yang की ओर से आया है। एंड्रयू अमेरिका के आंत्रप्रिन्योर हैं और पूर्व में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। यांग ने कहा है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में AI के कारण लाखों लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं।
अमेरिकी बिजनेसमैन एंड्रयू यांग की ओर से एक चौंकाने वाला बयान आया है जो नौकरियों पर AI के प्रभाव के बारे में है। एंड्रयू यांग ने कहा है कि लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स आने वाले समय में एआई के चलते खत्म हो जाएंगीं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यांग ने बयान में कहा कि उन्होंने इसका नमूना देखा है। उनके परिवार में किसी ने AI से वेबसाइट संबंधी एक प्रोजेक्ट पूरा करवाया। यह चंद मिनटों में ही पूरा कर लिया गया जबकि किसी डिजाइनर, या किसी कंपनी से यह करवाया होता तो उसमें कई दिनों का समय लग सकता है। उन्होंने इशारा दिया कि AI की यह चौंकाने वाली क्षमता आने वाले समय में नौकरियों को खत्म करने वाली है।
यांग के मुताबिक, आने वाले थोड़े ही समय के भीतर एआई उन कार्यों को स्वचालित कर देगा जो वर्तमान में मध्य-करियर वाले कार्यालय कर्मचारियों, कॉल सेंटर कर्मचारियों, मार्केटर्स, कोडर्स और अन्य पेशेवरों लोगों द्वारा किए जाते हैं। इससे व्हाइट कॉलर जॉब्स का बड़े पैमाने पर विघटन होगा। यांग का अनुमान है कि अमेरिका में 7 करोड़ व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से 20-50% आने वाले वर्षों में अपनी नौकरी खो सकते हैं। वजह है, AI टूल डेटा विश्लेषण, रिपोर्ट लेखन, कोडिंग और कस्टमर सर्विस जैसे कामों को बखूबी संभाल सकते हैं।
नौकरियां खत्म होंगीं तो ग्राहकों द्वारा खर्च भी घटेगा। इससे हाउसिंग मार्केट डाउन होगी, टैक्स रिवेन्यू घटेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर होगा। यांग ने कहा कि आने वाले समय में एक यूनिवर्सल आय, री-ट्रेनिंग प्रोग्राम, AI कंपनियों पर टैक्स लगाने जैसे कदम उठाने से AI के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





