- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AI लगाएगा कैंसर का...
प्रौद्योगिकी
AI लगाएगा कैंसर का पता, वैक्सीन भी बनेगी, आपको हैरान कर देगी ये खबर
jantaserishta.com
22 Jan 2025 9:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
CEO का बड़ा दावा.
नई दिल्ली: ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही कैंसर डिटेक्शन से लेकर वैक्सीनेशन तक सब 48 घंटे में किया जा सकेगा. कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर लैरी एलिसन ये बड़ा दावा बुधवार को किया है.
लैरी एलिसन ने कहा,'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ 48 घंटों के अंदर कैसर का पता लगाने से लेकर उसकी कस्टम वैक्सीन तक बनाई जा सकेगी. कल्पना कीजिए कि कैंसर का जल्दी पता लग जाए. आपके कैंसर के लिए जल्द से जल्द कस्टम कैंसर वैक्सीन का डेवलटमेंट हो जाए.' हालांकि, लैरी ने यह भी कहा है कि यह भविष्य का वादा है.
अगर अपने दावे के मुताबिक लैरी एलिसन कैंसर की वैक्सीन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो रूस के बाद अमेरिका दूसरा देश बन जाएगा, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ वैक्सीन तैयार कर लेगा. अमेरिका के लिए वैक्सीन जल्द से जल्द बनाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि रूस ऐलान कर चुका है कि उनके देश में 2025 से कैंसर की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी. ऐसे में अमेरिका इस बड़ी उपलब्धि में रूस से पिछड़ता नजर आ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





