प्रौद्योगिकी

Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू

Tara Tandi
2 March 2026 7:55 PM IST
Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
x
Technology टेक्नोलॉजी: Ai+ Pulse 2 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। खासतौर पर उन यूजर्स को यह फोकस करता है जो एक सस्ता स्मार्टफोन रोजमर्रा के कामों के लिए खरीदना चाहते हैं। Ai+ Pulse 2 फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4जीबी, 6जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। जिसके साथ में 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Ai+ Pulse 2 price
Ai+ Pulse 2 की कीमत Rs 5,999 से शुरू होती है जिसमें इसका 4+64GB वेरिएंट आता है। फोन का 6+128GB वेरिएंट 7,999 रुपये में आता है। हालांकि कंपनी ने ये प्राइस पहले 24 घंटे के लिए ही रखे हैं जिसकी सेल 11 मार्च को होगी। नॉन-सेल प्राइसिंग का खुलासा अभी ब्रांड की ओर से नहीं किया गया है। फोन को Flipkart और Shopsy जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।
Ai+ Pulse 2 Specifications
Ai+ Pulse 2 फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है। साथ में 6 जीबी तक रैम, और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें कुछ AI फीचर्स का भी सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।
फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह फोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS कस्टम स्किन पर ऑपरेट करता है। फोन में कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है जो इसे धूल, पानी आदि में खराब होने से बचाती है।
Next Story