प्रौद्योगिकी

AI Impact Summit: डेटा के बाद AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का निवेश

Tara Tandi
20 Feb 2026 7:40 PM IST
AI Impact Summit: डेटा के बाद AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का निवेश
x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत में AI को लेकर बड़ी निवेश घोषणा सामने आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका मकसद AI को वैसा ही किफायती और सुलभ बनाना है जैसा जियो ने मोबाइल डेटा के साथ किया था। अंबानी ने कहा कि AI का असली दौर अभी आना बाकी है और यह तकनीक देश में बड़े स्तर पर बदलाव ला सकती है।
नई दिल्ली में आयोजित समिट में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि दुनिया इस समय AI को लेकर दो रास्तों के बीच खड़ी है। एक तरफ महंगा और सीमित AI मॉडल हो सकता है, जबकि दूसरा रास्ता सस्ता और सभी के लिए उपलब्ध AI का है। उन्होंने कहा कि जियो का फोकस दूसरे मॉडल पर होगा, जहां AI हर नागरिक और हर सेक्टर तक पहुंचे। उनके मुताबिक, यह निवेश वैल्यूएशन के लिए नहीं बल्कि लंबी अवधि के नेशन बिल्डिंग कैपिटल के रूप में किया जाएगा।
अंबानी ने कहा कि AI के विस्तार में सबसे बड़ी चुनौती टैलेंट की कमी नहीं बल्कि कंप्यूटिंग पावर की ऊंची लागत है। इसे देखते हुए Jio Intelligence भारत का सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा। इसमें गीगावॉट लेवल के डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना शामिल है। उनका कहना है कि जैसे जियो ने इंटरनेट कनेक्टिविटी को आम लोगों तक पहुंचाया, उसी तरह अब इंटेलिजेंस को भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि नए अवसर पैदा करेगा। भारत के पास बड़ी संख्या में स्किल्ड प्रोफेशनल्स और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिससे देश डेवलपमेंट और इकोनॉमिक प्रोग्रेस में AI का इस्तेमाल कर सकता है। रिलायंस और जियो स्टार्टअप, IIT और रिसर्च संस्थानों के साथ मिलकर AI इंटीग्रेशन को तेज करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी का फोकस स्केलेबल, भरोसेमंद और किफायती AI सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर रहेगा।
Next Story