प्रौद्योगिकी

Pegasus के बाद एक और जासूसी सॉफ्टवेयर का खुला राज!

jantaserishta.com
4 Feb 2022 11:38 AM IST
Pegasus के बाद एक और जासूसी सॉफ्टवेयर का खुला राज!
x

नई दिल्ली: फोन सर्विलांस का टॉपिक फिर से चर्चा में आ गया है. अभी इजरायल की कंपनी NSO Group के बनाए जासूसी सॉफ्टवेयर Pegasus को लेकर काफी विवाद चल रहा है. लेकिन, एक नई रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की एक दूसरी कंपनी का स्पाईवेयर इसी तरह का काम कर रहा है.

रिपोर्ट में इसका नाम QuaDream बताया गया है जो iPhones को हैक कर सकता है. ये सर्विलांस टूल ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन ये भी iPhones को हैक करने के लिए NSO Group के टेक्नोलॉजी का ही यूज करता है. लेकिन, ये अभी चर्चा में नहीं आया है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने Tel Aviv बेस्ड QuaDream को लेकर रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये काफी लो-प्रोफाइल वाला स्पाईवेयर है. इजरायली कंपनी जो दुनियाभर के सरकार के साथ डील करती है वो उन्हें स्मार्टफोन हैकिंग टूल भी देती है.
इस फर्म को दो ex-NSO कर्मचारियों ने बनाया था. इस वजह से ये समझना मुश्किल नहीं है कि इसकी टेक्नोलॉजी क्यों NSO Group की तरह है. ये टेक्नोलॉजी दूसरे देशों को फोन के जरिए जासूसी करने के लिए बेची जाती है.
NSO की तरह ही QuaDream भी iPhone की सॉफ्टवेयर का खामी उठाकर क्लाइंट को इसे एक्सेस करने की परमिशन देता है. रिपोर्ट के अनुसार QuaDream zero-click" exploit पर काम करता है. इससे यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होती है और ये स्पाईवेयर इंस्टॉल हो जाता है.
फर्म ने इस एक्सप्लॉइट को REIGN कहा है और ये NSO Group के FORCEDENTRY जैसा ही है. रिसर्चर के अनुसार ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा खतरनाक टेक्नोलॉजिकली एडवांस साइबर एक्सप्लॉइट के तौर पर फेमस है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि REIGN स्मार्टफोन के कंट्रोल को लेकर WhatsApp, Telegram और Signal के इंस्टैंट मैसेज को पढ़ सकता है. ये ईमेल, फोटो, टैक्सट और कॉन्टैक्ट्स पर भी नजर रख सकता है.
इसके अलावा ये रियल टाइम में फ्रंट और बैक कैमरा के अलावा माइक्रोफोन को एक्टिवेट कर सकता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि NSO Group के क्लाइंट्स लाइमलाइट में आ गए हैं. लेकिन, QuaDream के क्लाइंट बेस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है.
रिपोर्ट में ये भी कहा गया ये जासूसी कंपनी सऊदी अरब, मैक्सिको, इंडोनेशिया और सिंगापुर की सरकारें के लिए काम करती है. इजरायल साइबर-इंटेलीजेंस फर्म के लिए सबसे बड़ा जासूसी का अड्डा बन गया है. ये कंपनियां सरकार के लिए क्लाइंट की जासूसी करती है. NSO Group इसका हालिया उदाहरण है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story