- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Adobe का तोहफा:...
प्रौद्योगिकी
Adobe का तोहफा: छात्रों को मुफ्त में Photoshop, Firefly और Acrobat मिलेगा
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:19 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Adobe ने भारत के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी तीन प्रमुख एप्लिकेशन Firefly, Photoshop और Acrobat को भारतीय छात्रों के लिए मुफ्त कर दिया है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस टूलकिट के साथ छात्रों को क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर के अलावा इंडस्ट्री सपोर्टेड करिकुलम, ट्रेनिंग और क्रेडेंशियल्स भी मिलेंगे, जिससे ग्रेजुएशन के बाद उन्हें करियर में बढ़त मिल सके।
यह घोषणा India AI Impact Summit के दौरान की गई। Adobe ने भारत सरकार के साथ साझेदारी में अपने AI फर्स्ट ऑफर को 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज के लिए मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया है, जहां कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, इन लैब्स के जरिए छात्रों को जनरेटिव AI और क्रिएटिव टूल्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
Adobe का कहना है कि छात्र कंपनी के जनरेटिव AI अप्रोच और कमर्शियल यूज के लिए सुरक्षित AI जनरेटेड कंटेंट तक पहुंच पा सकेंगे। साथ ही, एप्लिकेशन के भीतर अन्य जनरेटिव AI मॉडल के साथ काम करने की फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस देना है।
इसके अलावा Adobe Digital Academy के एक्सपेंशन के तहत कंपनी ने NASSCOM FutureSkills Prime के साथ भी साझेदारी की है। यह पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से चल रही डिजिटल स्किलिंग पहल है। इसके जरिए देशभर के लर्नर्स को इंडस्ट्री रिलेटेड मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
कंपनी के मुताबिक, यह पहल ग्राफिक डिजाइन, वीडियो और विजुअल इफेक्ट्स, एनीमेशन, गेमिंग, मार्केटिंग, मीडिया, ई कॉमर्स, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में AI आधारित स्किल विकसित करने में मदद करेगी। Adobe के CEO शांतनु नारायण ने कहा कि यह कदम भारत में लाखों छात्रों को क्रिएटिविटी और AI स्किल से सशक्त बनाने की दिशा में है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





