- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Acer ने भारत में लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस
Tara Tandi
30 Jun 2026 3:55 PM IST

x
नई दिल्ली : कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Acer ने भारत में TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप को लॉन्च किया है। देश में Intel के नए Core Series 3 प्रोसेसर के साथ यह पहला कमर्शियल लैपटॉप है। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है। इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है इस बिजनेस लैपटॉप के कस्टमर्स में एंटरप्राइसेज, स्मॉल और मीडियम बिजनेस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और सरकारी डिपार्टमेंट शामिल हो सकते हैं। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी अधिक चल सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इस बिजनेस लैपटॉप में एल्युमीनियम का चेसिस दिया गया है।
इस लैपटॉप की बिक्री देश में Acer के कमर्शियल पार्टनर नेटवर्क के जरिए की जाएगी। Acer TravelLite TL24-54M में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ है। इसमें 180 डिग्री हिंज है जिससे डिस्प्ले को आसानी से पूरी तरह फ्लैट स्थिति में रखा जा सकता है। TravelLite TL24-54M में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने बताया है कि नई टेक्नोलॉजी से बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ ही बिजनेस वर्कलोड के लिए सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है और इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने TravelLite TL24-54M के प्राइस की जानकारी नहीं दी है।
TravelLite TL24-54M में इंटीग्रेटेड प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Gigabit Ethernet, Wi-Fi, DisplayPort के साथ USB Type-C पोर्ट और HDMI पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें बाकी के पोर्ट्स की जानकारी नहीं दी गई है। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसका डिजाइन बैटरी के अधिक चलने के लिए बनाया गया है।
इस बिजनेस लैपटॉप में एल्युमीनियम चेसिस दिया गया है। इसमें TPM 2.0 सपोर्ट भी मिलता है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। Acer TravelLite TL24-54M में एंटरप्राइज सिक्योरिटी के लिए Kensington लॉक स्लॉट और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी मिलता है। इस लैपटॉप का भार लगभग 1.22 किलोग्राम का है।
TagsAcer भारत लॉन्च कियाTravelLite TL24-54M लैपटॉपAcer India launchesTravelLite TL24-54M laptopजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





