- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Acer ने लॉन्च किया 2...
प्रौद्योगिकी
Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
Tara Tandi
12 July 2026 7:41 PM IST

x
नई दिल्ली: लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Acer ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Acer Sospiro A15 को मार्केट में उतारा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Unisoc का चिपसेट है जिसके साथ 6GB की रैम मिलती है, और 128GB की स्टोरेज मिलती है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Acer Sospiro A15 Phone Price
Acer Sospiro A15 को कंपनी अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत का खुलासा जल्द हो सकता है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन लिस्ट किया गया है। इसे ओरेंज और ब्लू कलर में पेश किया गया है।
Acer Sospiro A15 Phone Specifications
Acer Sospiro A15 में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में एक खास फीचर इसका रियर डिस्प्ले है। यानी पीछे की तरफ भी कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है जो कि 1.88 इंच का है। यह नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक प्ले कंट्रोल करने, और सेल्फी के लिए व्यूफाइंडर की तरह काम आता है। यानी अब आप मेन कैमरा से भी इसमें देखकर सेल्फी ले सकते हैं।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। हां, लेकिन इसमें 5G कनेक्टिविटी का न होना यूजर्स को निराश कर सकता है। फोन में 6GB की रैम मिलती है और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह 14GB तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। वहीं, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
Acer Sospiro A15 में 64MP का AI कैमरा दिया गया है। मेन लेंस 64MP का है जिसके साथ सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें AI फीचर्स का सपोर्ट है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में फ्रंट की ओर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
फोन में 5000mAh की विशाल बैटरी लगी है। इसके साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी जोड़ा है। फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, VoLTE, ViLTE, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है।
TagsAcer लॉन्च किया2 डिस्प्ले वाला फोन64MP कैमरा5000mAh बैटरीAcer launches phonewith dual displays64MP camera5000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





