प्रौद्योगिकी

एसर का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Tara Tandi
10 Oct 2026 4:05 PM IST
एसर का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
x
नई दिल्ली: Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 7400mAh बैटरी के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसमें मीडियाटेक चिपसेट लगा है। टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Acer Iconia Tab 11 5G Launch Price in India
Acer Iconia Tab 11 5G टैबलेट की भारत में 23,999 रुपये है जिसमें इसका 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। जबकि 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। सिल्वर कलर शेड में इसे पेश किया गया है। टैबलेट को कंपनी ने Acer Store पर लिस्ट किया है।
Acer Iconia Tab 11 5G Specifications
Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में MediaTek 8755 चिपसेट लगा है। बॉडी मेटल की है और इसका वजन 500 ग्राम है। टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है।
Acer Iconia Tab 11 5G के रियर में 13MP कैमरा दिया गया है। यह ऑटोफोकस करता है और साथ में फ्लैश लाइट भी दी गई है। फ्रंट की ओर वीडियो कॉल आदि के लिए 8MP का कैमरा इसमें दिया गया है। टैबलेट 7400mAh की बड़ी बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें सेल्युलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। यानी वॉइस कॉलिंग इससे की जा सकती है। इसके लिए टैबलेट में सिम स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi सपोर्ट भी है। साउंड के लिए डिवाइस में चार स्पीकर लगे हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।
Next Story