- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp: व्हाट्सएप पर...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp: व्हाट्सएप पर फेवरेट चैट तक आसान होगी पहुंच, जानें कैसे?
jantaserishta.com
27 April 2024 6:06 PM IST

x
'क्विक रिएक्शन फीचर फॉर स्टेटस अपडेट' के साथ यूजर्स स्टेटस अपडेट पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित तौर पर एंड्रॉयड के लिए एक नए फीचर का परीक्षण कर रहा है जिसमें यूजर को एक विशेष फिल्टर की सुविधा होगी जो चैट टैब से उनके फेवरेट लिस्ट तक तुरंत पहुंच सुनिश्चित करेगा।
डब्ल्यूएबीटा इंफो के मुताबिक, यह फीचर ऐप के भविष्य के अपडेट के लिए तैयार किया जा रहा है। इस नए चैट फिल्टर के साथ, यूजर्स को अपने फेवरेट कान्टेक्ट्स और ग्रुप के साथ चैट तक आसानी से पहुंचने और उन्हें प्राथमिकता देने की सुविधा मिलेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, यह नया टूल यूजर को अपने खास कान्टेक्ट्स और ग्रुप्स को फेवरेट के तौर पर मार्क करने की अनुमति देगा, जिससे जरूरी चैट को प्रायोरिटी देना और उन लोगों तक पहुंचना आसान हो जाएगा जिनके साथ वे अक्सर जुड़ते हैं। इस बीच, व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को एंड्रॉयड पर स्टेटस अपडेट पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की अनुमति देगा। 'क्विक रिएक्शन फीचर फॉर स्टेटस अपडेट' के साथ यूजर्स स्टेटस अपडेट पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेंगे। ये रिएक्शन कन्वर्सेशन थ्रेड की बजाय स्टेटस स्क्रीन पर होंगे।
Tagsव्हाट्सएपव्हाट्सएप न्यूज़व्हाट्सएप अपडेटव्हाट्सएप फीचरव्हाट्सएप फेवरेट चैटWhatsAppWhatsApp NewsWhatsApp UpdateWhatsApp FeatureWhatsApp Favorite Chat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





