प्रौद्योगिकी

TRAI का बड़ा तोहफा, अब टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS Only रिचार्ज प्लान देने होंगे

jantaserishta.com
22 Sept 2026 2:28 PM IST
TRAI का बड़ा तोहफा, अब टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS Only रिचार्ज प्लान देने होंगे
x
नई दिल्ली: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 जारी किया है. इस नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो, यानी इनमें डेटा शामिल नहीं होगा.
TRAI का कहना है कि अभी तक ऐसे प्लान बहुत कम संख्या में मिलते थे, खासकर कम वैलिडिटी वाले प्लान में इनकी भारी कमी थी. इसी वजह से यह नया फैसला लिया गया है. नए नियम के मुताबिक, जिन ग्राहकों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए, उनके लिए कंपनियों को Voice और SMS वाला प्लान देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा कंपनियों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके. इससे ग्राहकों को बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट से राहत मिलेगी.
इतना ही नहीं, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना होगा. यानी लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के पास भी अब बिना डेटा वाला विकल्प मौजूद रहेगा. TRAI ने यह भी कहा है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए, ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते पड़ें.
इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. खासकर बुजुर्ग यूजर्स और कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि अब उन्हें बिना वजह डेटा वाले महंगे प्लान लेने की मजबूरी नहीं रहेगी. वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे. TRAI ने बताया कि इस नियम के ड्राफ्ट पर लोगों से कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं, जिनके आधार पर यह अंतिम फैसला लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story