प्रौद्योगिकी

Budget सेडान कार खरीदने वालों के लिए बेहतर मौका

Ratna Netam
4 July 2026 5:48 PM IST
Budget  सेडान कार खरीदने वालों के लिए बेहतर मौका
x

technological प्रौद्योगिकीय : Tata Motors ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Tata Tigor पर जुलाई महीने के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, टिगोर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.55 लाख रुपये से शुरू होकर 8.84 लाख रुपये तक जाती हैं। यह कार पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।अपने सेगमेंट में Tata Tigor का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura जैसी लोकप्रिय सेडान कारों से होता है। कीमत और फीचर्स के आधार पर इसे देश की सबसे किफायती सेडान कारों में से एक माना जाता है।

2025 मॉडल में कंपनी ने कुछ डिजाइन अपडेट भी किए हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल और बंपर में हल्के बदलाव किए गए हैं। कुछ वेरिएंट में छोटा बूट लिड स्पॉइलर भी दिया गया है। एलॉय व्हील्स का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन कुछ हाइपरस्टाइल वर्जन में नया लुक देखने को मिलता है।इंटीरियर की बात करें तो इसमें नई थीम दी गई है और सभी वेरिएंट्स में अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील शामिल किया गया है। हाई-एंड ट्रिम्स में डुअल-टोन लेदर फिनिश भी दी गई है, जिससे केबिन का लुक और प्रीमियम हो गया है।कुल मिलाकर, यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो कम बजट में एक सेडान कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Next Story