प्रौद्योगिकी

Vivo V80 FE की झलक: गीकबेंच लिस्टिंग में 8GB रैम का खुलासा

Tara Tandi
8 Nov 2026 1:55 PM IST
Vivo V80 FE की झलक: गीकबेंच लिस्टिंग में 8GB रैम का खुलासा
x
नई दिल्ली: Vivo V80 FE कंपनी का नया फोन होगा जिसे लेकर लीक्स और अफवाहें तेज हो गई हैं। लेकिन अब फोन को एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में भी देखा गया है। यहां से फोन के अंदर मैमोरी समेत चिपसेट का भी खुलासा होता है। फोन के अंदर MediaTek Dimensity दमदार चिपसेट का पता चलता है। इसी के साथ फोन के अंदर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का भी खुलासा होता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे फोन के अन्य फीचर्स।
Vivo V80 FE को लॉन्च से पहले अहम सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को महत्वपूर्ण बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई हैं। वीवो वी80 एफई का मॉडल नम्बर V2624 मेंशन किया गया है। फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी यहां दिखाई देते हैं। टिप्स्टर Anvin ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि लिस्टिंग फोन की रैम, प्रोसेसर का भी खुलासा करती है।
Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है। इसी के साथ इसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी यहां से पता चलता है। वीवो वी80 एफई आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है।
फोन के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट में इसने 911 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, मल्टीकोर टेस्ट में इसने 3118 पॉइंट्स का स्कोर किया है। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में पेश कर सकती है। Vivo V80 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने सकता है। फोन में AMOLED पैनल बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में ZEISS कैमरा आ सकता है। मेन सेंसर 50MP मिल सकता है और साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। फोन सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। कहा गया है कि 7000mAh की विशाल बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में 90W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट होगा।
Next Story