प्रौद्योगिकी

दिवाली पर नया EV खरीदने का मौका, ₹1 लाख में 179 किमी रेंज

Tara Tandi
16 Oct 2026 6:34 PM IST
दिवाली पर नया EV खरीदने का मौका, ₹1 लाख में 179 किमी रेंज
x
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है और ऐसे मौके पर कई लोग घरों में नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली नया टू-व्हीलर लाने का सोच रहे हैं और बजट ₹1 लाख से कम है तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर विचार कर सकते हैं। भारतीय बाजार में ₹1 लाख रुपये से कम के बजट में Ola S1 Z, VIDA VX2 Go 3.4, Ampere Magnus Neo, Pure EV Entrance Neo SX और Bajaj Chetak C2501 जैसे 5 मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें अधिकतम 179 किमी की रेंज मिलती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ आप डेली पेट्रोल पर होने वाले खर्च से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बजट में आप कौन-कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं और उनमें रेंज के साथ-साथ कैसे-कैसे फीचर्स मिलते हैं।
Ola S1 Z का 3.1kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज में 179 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी तक जाती है। वहीं 0-40 किमी की स्पीड पकड़ने में इस स्कूटर को सिर्फ 4.6 सेकेंड का समय लगता है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹79,999 है।
Bajaj Chetak C2501 में 2.5kWh की बैटरी दी गई है। वहीं सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 113 किमी है। कंपनी स्कूटर पर 5 साल या 70 हजार किमी वारंटी प्रदान करती है। इस स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 2.25 घंटे का समय लगता है। यह इको, स्पोर्ट्स और टेकपेक जैसे राइड मोड्स प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 1225 मिमी और सीट की ऊंचाई 763 मिमी है। Bajaj Chetak C2501 की एक्स शोरूम कीमत ₹99,802 से शुरू होती है।
VIDA VX2 Go 3.4 सिंगल चार्ज में 146 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 3.4 kWh है। वहीं चार्जिंग रेटिंग 580W तक है। फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 62 मिनट में चार्ज हो सकता है। जबकि AC चार्जिंग के जरिए 20 से 80% होने में 3 घंटे 33 मिनट का समय लगता है। इसमें दी गई बैटरी को रिमूव किया जा सकता है। VIDA VX2 Go 3.4 की एक्स शोरूम कीमत ₹95,000 है।
Ampere Magnus Neo की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹90,999 है। इस स्कूटर की IDC रेंज 125 किमी है। कंपनी दावा करती है कि स्कूटर पर 1,70,000 किमी की बैटरी लाइफ मिलती है। इस स्कूटर की सीट की ऊंचाई 777 मिमी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है।
Pure EV Entrance Neo SX की टॉप स्पीड 47 किमी प्रति घंटा है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होकर 70 किमी से 101 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। इसमें 1.8Kwh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। स्कूटर 100 किलो तक वजन उठा सकता है। इस स्कूटर पर 10 साल या 40 हजार किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है। Pure EV Entrance Neo SX की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹84,836 है।
Next Story