प्रौद्योगिकी

भारत में आ गया 65W का Anker चार्जर, एक साथ चार्ज कर पाएंगे चार डिवाइस, इतनी है कीमत

jantaserishta.com
22 Jan 2022 4:16 PM IST
भारत में आ गया 65W का Anker चार्जर, एक साथ चार्ज कर पाएंगे चार डिवाइस, इतनी है कीमत
x

नई दिल्ली: Anker ने अपना नया Powerport Atom III Slim चार्जर चार पोर्ट्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है. ये 65W का चार्जर लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स समेत चार डिवाइस तक को एक साथ चार्ज कर सकता है. इसमें एक USB Type-C पोर्ट दिया है.

कनेक्टिविटी के लिए एक USB Type-C पोर्ट के अलावा तीन USB Type-A पोर्ट्स दिए गए हैं. इसकी एफिशियंसी बढ़ाने, साइज कम करने के लिए गैलियम नाइट्राइड (GaN)दिया गया है. इसमें मल्टी प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है.
Anker Powerport Atom III Slim चार्जर की भारत में कीमत और उपलब्धता
ये चार्जर ये टेंपरेचर कंट्रोल, ओवरलोड प्रोटेक्शन और दूसरे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है. कंपनी के अनुसार Anker Powerport Atom III Slim चार्जर की कीमत भारत में 3999 रुपये रखी गई है.
Anker Powerport Atom III Slim चार्जर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
जैसा की ऊपर बताया गया है Anker Powerport Atom III Slim 65W चार्जर चार पोर्ट के साथ आता है. इसमें एक पोर्ट USB Type-C है जबकि तीन USB Type-A पोर्ट्स दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि USB Type-C पोर्ट Power IQ 3.0 के साथ आता है जो मैक्सिमम 45W आउटपुट लैपटॉप को चार्ज करने के लिए देता है.
बाकी तीन USB Type-A पोर्ट्स 20W पावर दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए देते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद GaN सेमीकंडक्टर अल्ट्रास्लिम अपीरियंस ऑफर करता है और एफिशियंसी को बढ़ाता है.
पिछले महीने Anker ने AnkerWork PowerConf C300 वेबकैम लॉन्च किया था. ये full-HD (1080p) वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-A और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story