- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 120Hz डिस्प्ले, Dolby...
प्रौद्योगिकी
120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च
Tara Tandi
24 Feb 2026 8:07 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Kodak ने भारत में अपनी IconiK सीरीज के तहत नया 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इस टीवी में 65 इंच का 4K (3840×2160 पिक्सल) मिनी LED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM सपोर्ट के साथ आता है। यह Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 1500 निट्स तक ब्राइटनेस देने का दावा करता है। टीवी में 108W साउंड आउटपुट और Dolby Vision तथा Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है।
कीमत की बात करें तो Kodak 65 इंच IconiK Series 4K Mini QD TV (K65Mini5020) की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है। यह Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस मॉडल पर एक साल की वारंटी दे रही है।
डिस्प्ले और पिक्चर फीचर्स की बात करें तो इसमें 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह Ultra WCG और 1.1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। HDR फॉर्मेट में Dolby Vision, HDR10 और HLG शामिल हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR और ALLM सपोर्ट इसे गेमिंग के लिए भी अनुकूल बनाता है।
ऑडियो के लिए टीवी में कुल 6 स्पीकर्स और 2 सबवूफर दिए गए हैं, जिनसे 108W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें मल्टी चैनल ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए टीवी MediaTek प्रोसेसर और Mali G52 GPU से लैस है। इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और Google Assistant, बिल्ट इन Chromecast, Apple AirPlay और Google Play ऐप्स सपोर्ट करता है। रिमोट में क्विक एक्सेस ऐप की और डेडिकेटेड म्यूट बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi Fi, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, eARC, Bluetooth 5.0, ऑप्टिकल आउट और Ethernet पोर्ट दिए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





