- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Rs 5,000 में 5G फोन! 8...
प्रौद्योगिकी
Rs 5,000 में 5G फोन! 8 जुलाई को मार्केट में उतर रहा AI+, लॉन्च होंगे 2 स्मार्टफोन
Tara Tandi
30 Jun 2025 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत में अब एक नया स्मार्टफोन ब्रांड एंट्री लेने जा रहा है और इसके पीछे नाम है AI+, जो Madhav Sheth (Ex-Realme India CEO) के लीड में NxtQuantum Shift Technologies द्वारा पेश किया गया है। कंपनी 8 जुलाई को अपने पहले दो स्मार्टफोन्स, AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G, लॉन्च करने वाली है। Flipkart एक्सक्लूसिव ये फोन्स 5,000 रुपये से शुरू होंगे और कंपनी का दावा है कि ये डिवाइसेज सस्ते दाम में 5G, AI इंटेलिजेंस और एकदम साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस देंग और वो भी पूरी तरह मेड-इन-इंडिया अप्रोच के साथ।
Flipkart पर इनके लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं, जहां इन अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां सामने आती हैं। दोनों स्मार्टफोन 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। Nova 5G एक मिड-रेंज 5G फोन होगा जिसमें , 50MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा जिसे 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। Nova के डिजाइन में फ्लैट डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच और राउंड कैमरा हाउसिंग दिखाई देती है।
वहीं दूसरी तरफ Pulse 4G थोड़ा बजट ऑप्शन प्रतीत होता है, जिसके कैमरा और बैटरी स्पेक्स Nova जैसे ही हैं, लेकिन कैमरा मॉड्यूल रेक्टैंगल शेप में मिलेगा। दोनों फोन्स NxtQuantum OS पर चलते हैं जो Android 15 बेस्ड है और इसे खासतौर पर भारत के लिए कस्टमाइज किया गया है, बगैर किसी ब्लोटवेयर के और AI स्मार्ट असिस्टेंट के साथ।
टिप्सटर Debayan Roy का कहना है कि Nova मॉडल में 6nm Unisoc T8200 चिपसेट मिलेगा, जबकि Pulse मॉडल 12nm Unisoc T7250 प्रोसेसर पर चलेगा। जहां फ्लिपकार्ट लिस्टिंग्स इनके 5,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होने का इशारा देती हैं, वहीं, टिप्सटर का ट्वीट इन्हें 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए जाने की बात कहता है। इसका सीधा मतलब है कि ये दोनों स्मार्टफोन एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट में आने वाले हैं।
Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर डेटा MeitY-अप्रूव्ड Google Cloud पर स्टोर किया जाएगा। कंपनी कुछ पार्ट्स में रीसायकल्ड मटेरियल यूज कर रही है, जो इसे एक इको-फ्रेंडली ब्रांड के रूप में भी पेश करता है।
GSMArena की एक पुरानी रिपोर्ट के AI+ एक Wearbuds Watch 3 नाम से एक स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है, जिसके इस स्मार्टफोन के साथ 8 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है।
TagsRs 5000 5G फोन8 जुलाई मार्केटउतर रहा AI+लॉन्च 2 स्मार्टफोन000 5G phonemarket on July 8AI+ cominglaunch 2 smartphonesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





