- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Meta थ्रेड्स के डेली...
प्रौद्योगिकी
Meta थ्रेड्स के डेली यूज के आंकड़े में 50% की भारी गिरावट
jantaserishta.com
17 July 2023 11:39 AM IST

x
नई दिल्ली: मेटा थ्रेड्स का डेली यूज का आंकड़ा तेजी से गिरा है। यूजर्स द्वारा बिताया जाने वाला समय अब 20 मिनट से 50 प्रतिशत घटकर केवल 10 मिनट रह गया है। हाल ही में थ्रेड्स ने 150 मिलियन साइन-अप को पार किया था।
सेंसर टॉवर डेटा के अनुसार, थ्रेड्स प्लेटफॉर्म के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 5 जुलाई को इसकी शुरुआत के बाद से लगभग 20 प्रतिशत कम हो गई है। सिमिलर वेब के डेटा से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर एंड्रॉइड फोन पर डेली एक्टिव यूजर्स में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। साथ ही उपयोग के समय में भी 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। हालांकि, ये शुरुआती दिन हैं और जैसे-जैसे मेटा ट्विटर जैसे ज्यादा फीचर्स पेश करता जाएगा, वैसे-वैसे डेली यूज की भी संभावना बढ़ती जाएगी। थ्रेड्स उस गति को प्राप्त कर सकता है जिसकी वह आकांक्षा करता है।
कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''हालांकि अभी शुरुआती दिन हैं, हम थ्रेड्स की शुरूआती सफलता से उत्साहित हैं, जिसने हमारी अपेक्षाओं को पार कर लिया है। हमने एक हफ्ते पहले ही ऐप लॉन्च किया था, और अब हमारा ध्यान स्थिर प्रदर्शन सुनिश्चित करने, नए फीचर्स पेश करने और आने वाले महीनों में एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर है।''
डेटा डॉट एआई के अनुसार, नए ऐप के डाउनलोड के मामले में भारत अग्रणी है, वैश्विक डाउनलोड का 33 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद ब्राजील (22 प्रतिशत) और अमेरिका (16 प्रतिशत) का स्थान है।
मस्क ने दावा किया है कि वैश्विक स्तर पर ट्विटर का उपयोग 3.5 प्रतिशत बढ़ गया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म प्रोफाइल पेज व्यूज से ऐड रेवेन्यू को "जल्द ही" साझा करेगा। मस्क ने पिछले हफ्ते यह भी स्वीकार किया था कि ऐड रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की भारी गिरावट और अतीत के भारी कर्ज के बाद ट्विटर खतरे में है।
Tagsमेटा थ्रेड्सथ्रेड्सथ्रेड्स डेली यूजमेटा न्यूज़गिरावटmeta threadsthreadsthreads daily usemeta newsfall
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





