- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 4G, LTE vs 5G: जानें...

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत में इस समय Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां 5G इंटरनेट की पेशकश कर रही हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी कई जगहों पर 5G की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अभी भी देश में 5G सीमित जगहों पर है और 4G से ही लोगों को काम चलाना पड़ रहा है। यूजर्स जब फोन पर इंटरनेट चलाते हैं, स्ट्रीमिंग करते हैं या कॉल करते हैं तो 5G, 4G या LTE जैसे सेलुलर नेटवर्क पर डाटा लगातार चलता रहता है। आम यूजर को इनके बीच अंतर नहीं पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके डेली अनुभव को बहुत प्रभावित करते हैं। आम यूजर्स को नहीं पता होता है कि क्या 5G ही हमेशा बेहतर है? और LTE और 4G एक ही हैं? यहां हम आपको इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं।
अधिकतर 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन यूजर्स को 5G ऑटो या 5G/LTE/GSM (ऑटो) मोड पर रखना सबसे अच्छा माना जाता है। 5G आमतौर पर तेज स्पीड और लो लेटेंसी के लिए बेहतर है, जिससे गेमिंग और स्ट्रीमिंग में आनंद आता है, जिसकी स्पीड 4G से 100 गुना तक तेज हो सकती है। वहीं 4G/LTE बेहतर और ज्यादा स्टेबल कवरेज प्रदान करता है और कमजोर 5G सिग्नल वाले एरिया में बैटरी की बचत करता है। फोन में यूजर्स के लिए 5G ऑटो सबसे अच्छी सेटिंग है, जिससे स्पीड और बैटरी लाइफ दोनों मिल सकती है।
कौन सी सेटिंग है सही
5G या 5G ऑटो: अगर आप मजबूत 5G कवरेज वाले एरिया में हैं या वहां रहते हैं या फिर काम करते हैं तो आपको अधिकतम डाउनलोड स्पीड के लिए 5G सेटिंग का चयन करना चाहिए। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको इसमें बैटरी के मामले में भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
LTE/4G: अगर आप ग्रामीण एरिया या कम 5G वाले नेटवर्क में रहते हैं, जहां पर बार-बार 5G डिस्कनेक्ट होता है तो आपको LTE/4G का चयन करना चाहिए। इससे आपको बेहतर बैटरी लाइफ भी मिलती है।
बैटरी सेवर/4G: अगर आपके एरिया में 5G सिग्नल कमजोर है तो आपको इस सेटिंग का चयन करना चाहिए। इससे फोन लगातार सिग्नल नहीं खोजेगा और बैटरी की काफी बचत होगी।
स्पीड और लेटेंसी: 5G 1 Gbps+ की स्पीड और <1ms से कम लेटेंसी प्रदान करता है, जबकि 4G की स्पीड 10-50 Mbps और लेटेंसी 30-50ms है।
स्टेबिलिटी: 4G LTE का काफी विकास हो गया है और यह अधिकतर स्थानों पर ठीक से काम करता है।
बैटरी की बचत: 5G इंटरनेट अभी 4G के मुकाबले में ज्यादा बैटरी की खपत कर सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





