- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone पर ₹35000 का...
प्रौद्योगिकी
iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर
Tara Tandi
17 Aug 2026 3:39 PM IST

x
नई दिल्ली: अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको बहुत फायदा पहुंचा सकती है। जी हां Airtel अपने ग्राहकों को नया आईफोन किफायती दामों पर खरीदने का मौका प्रदान कर रही है। यूजर्स को अपने Airtel Thanks ऐप पर जाना होगा और वहां पर आईफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के लिए क्लैम करना होगा। दरअसल कंपनी कुल मिलाकर ₹35,000 तक डिस्काउंट पाने का मौका प्रदान कर रही है। इसमें आप क्रोमा के स्टोर से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और ईएमआई ऑफर आदि शामिल हैं। यहां हम आपको आईफोन पर मिलने वाले ऑफर से डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
₹23,000 का डिस्काउंट
एयरटेल के इस शानदार ऑफर के जरिए यूजर्स को नया आईफोन खरीदने पर सीधी ₹23,000 तक की बचत हो रही है। इतना ही इसके अलावा ग्राहकों को ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस प्रकार कुल मिलाकर ₹35,000 की बचत हो सकती है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ सिर्फ कुछ मॉडल्स पर ही लागू है।
कौन से आईफोन हैं छूट में शामिल
Airtel के इस ऑफर के जरिए क्रोमा से खरीदारी करने पर iPhone 15, iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है। इसका मतलब है कि ग्राहक चाहे पुराना मॉडल लेना चाहें या फिर लेटेस्ट और सबसे फ्लैगशिप, सभी पर डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है।
एक्सचेंज होगा सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर
एयरटेल के इस ऑफर के जरिए नए आईफोन की खरीदारी पर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, लेकिन इसका लाभ ऑनलाइन नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर का रुख करना होगा। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड से कैशबैक मिलेगा।
कैसे उठाएं लाभ
सबसे पहले आपको अपने फोन में एयरटेल ऐप खोलना है।
उसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाना है।
फिर रिवार्ड और ओटीटी पर जाना है।
उसके बाद क्लैम एयरटेल इन्साइडर पर्क्स पर क्लिक करना है।
क्रोमा पर आईफोन का ऑफर नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
अब आप नीचे जाकर ऑफर के जरिए क्लैम कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ 5 सितंबर तक लिया जा सकता है।
TagsiPhone ₹35000 डिस्काउंटAirtel यूजर्सखास ऑफरiPhone ₹35000 discountAirtel usersspecial offerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





