- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 24 घंटे में 2.5 लाख AI...
प्रौद्योगिकी
24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:27 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत ने AI को लेकर एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना लिया है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में AI जिम्मेदारी अभियान के तहत 2.5 लाख से ज्यादा प्रतिज्ञाएं हासिल कर Guinness World Records का खिताब अपने नाम किया है। 16 से 17 फरवरी के बीच चले इस कैंपेन में कुल 2,50,946 वैलिड pledges दर्ज किए गए। यह उपलब्धि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट के दौरान घोषित की गई, जहां केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।
यह ऐलान India AI Impact Summit 2026 में किया गया। कार्यक्रम में MeitY के सचिव एस कृष्णन, IndiaAI मिशन के CEO अभिषेक सिंह और Guinness World Records के adjudicator प्रवीण पटेल मौजूद थे, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड को वेरिफाई किया। यह अभियान IndiaAI Mission के तहत Intel India के सहयोग से 16 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद देशभर के नागरिकों को AI के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध करना था।
AI Responsibility Pledge कैंपेन के लिए एक खास पोर्टल लॉन्च किया गया था, जहां लोगों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी और गलत सूचना से निपटने जैसे मुद्दों पर आधारित सवालों के जरिए अपनी समझ दिखानी थी। pledge पूरा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और AI लर्निंग पाथवे का एक्सेस दिया गया। सरकार के मुताबिक, यह पहल एक भरोसेमंद और ह्यूमन सेंट्रिक AI इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम है।
मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत युवाओं को जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। उनके मुताबिक, कॉलेजों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया ताकि AI को समाज के हित में इस्तेमाल किया जा सके। मंत्री जी ने बताया कि शुरुआती लक्ष्य 5,000 pledges का था, लेकिन 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि देश में जिम्मेदार AI को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





