प्रौद्योगिकी

2026 Mercedes Maybach GLS पेश, AI असिस्टेंट और V8 इंजन से लैस

Saba Naaz
21 July 2026 6:48 PM IST
2026 Mercedes Maybach GLS पेश, AI असिस्टेंट और V8 इंजन से लैस
x

टेक्नोलॉजी: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी बेहद लग्जरी SUV 2026 Mercedes-Maybach GLS फेसलिफ्ट को पेश कर दिया है। नई Maybach GLS में कंपनी ने डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस तक कई बड़े बदलाव किए हैं। यह मॉडल पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, नए फीचर्स और हाईटेक इंटीरियर के साथ ग्राहकों को प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

2026 Maybach GLS फेसलिफ्ट का लुक काफी हद तक हाल ही में पेश की गई 2026 GLS फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें Maybach ब्रांड की पहचान को बरकरार रखने के लिए कई खास बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसके डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसमें नए कलर विकल्प और व्हील डिजाइन भी शामिल किए हैं।

नई Maybach GLS में दो नए एक्सटीरियर कलर विकल्प डार्क पेट्रोल और वर्डे सिल्वर मैटेलिक दिए गए हैं। SUV के साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसे प्रीमियम लुक देने के लिए स्टैंडर्ड तौर पर नए 22 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए 23 इंच मोनोब्लॉक व्हील्स का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

रात के समय गाड़ी में बैठने और उतरने को आसान बनाने के लिए इसमें लाइट वाले पावर्ड साइड स्टेप्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा बोनट पर लगे मर्सिडीज-बेंज लोगो को भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार लग्जरी स्टाइल में अपग्रेड किया जा सकता है।

नई Maybach GLS के इंटीरियर में कंपनी ने टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया है। इसमें Mercedes का नया हाइपरस्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, पैसेंजर डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। यह सिस्टम कंपनी के नए MB.OS सॉफ्टवेयर पर काम करता है, जो ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को सपोर्ट करता है।

इस SUV का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया AI असिस्टेंट है। इसमें ChatGPT, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इससे ड्राइवर और पैसेंजर को ज्यादा स्मार्ट और आसान डिजिटल अनुभव मिलेगा।

कम्फर्ट फीचर्स की बात करें तो नई Maybach GLS में सीटों को और ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। आगे की सीटों के मसाज फंक्शन को बेहतर किया गया है, जबकि पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज सुविधा को फुटरेस्ट तक बढ़ा दिया गया है। इसमें नए लेदर अपहोलस्ट्री विकल्प और नई कलर स्कीम भी दी गई हैं।

ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें बर्मेस्ट 3D साउंड सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। अब इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा स्पीकर दिए गए हैं। नया सिस्टम 15 स्पीकर और 710W एम्प्लीफायर के साथ आता है, जिससे केबिन में प्रीमियम साउंड क्वालिटी मिलेगी।

परफॉर्मेंस के मामले में 2026 Mercedes-Maybach GLS 680 में कंपनी ने नया और ज्यादा ताकतवर इंजन दिया है। इसमें M177 Evo 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है। इस इंजन का पावर आउटपुट बढ़कर 603 हॉर्सपावर और 805 Nm टॉर्क हो गया है।

पुराने मॉडल की तुलना में नई Maybach GLS 680 में 53 हॉर्सपावर ज्यादा पावर और 121 Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है। इंजन को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है, जो जरूरत पड़ने पर 23 हॉर्सपावर का अतिरिक्त अस्थायी बूस्ट प्रदान करता है।

मर्सिडीज-बेंज की यह नई लग्जरी SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो शानदार आराम, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस का मिश्रण चाहते हैं। 2026 Maybach GLS के जरिए कंपनी ने लग्जरी SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है।

Next Story