प्रौद्योगिकी

Pixel मोबाइल पर कनेक्ट होंगे 1 साथ 2 हेडफोन

Tara Tandi
8 Sept 2025 8:03 PM IST
Pixel मोबाइल पर कनेक्ट होंगे 1 साथ 2 हेडफोन
x
Technology टेक्नोलॉजी: Google ने आखिरकार Pixel फोन यूजर्स के लिए Bluetooth LE Audio Auracast सपोर्ट रोलआउट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको अपने दोस्त को गाना सुनाने के लिए फोन पास करने या एक-एक ईयरबड शेयर करने की झंझट नहीं होगी। Pixel 8 और उसके बाद आए सभी मॉडल्स पर अब आप एक साथ दो या उससे ज्यादा हेडफोन कनेक्ट करके म्यूजिक, मूवी या पॉडकास्ट का मजा शेयर कर पाएंगे, वो भी पूरी तरह सिंक में। ये कदम Google को Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की कतार में खड़ा कर देता है, जो पहले ही ये फीचर अपने यूजर्स को दे रही थीं। लेकिन Pixel यूजर्स के लिए ये अपडेट खास इसलिए है क्योंकि इसे Google ने अपने Android इकोसिस्टम में और भी स्मार्ट टच के साथ पेश किया है।
Auracast का मकसद सिर्फ दो हेडफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पब्लिक ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग जैसा एक्सपीरियंस देता है। Pixel यूजर्स अपने फोन से एक प्राइवेट ब्रॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं और QR कोड या Fast Pair की मदद से दोस्तों को तुरंत कनेक्ट करवा सकते हैं। इससे म्यूजिक शेयरिंग पहले से कहीं आसान और मजेदार हो जाएगी।
कैसे करें यूज?
Pixel 8 या उससे नए फोन पर ब्लूटूथ ऑन करें।
दोनों हेडफोन LE Audio Auracast को सपोर्ट करने चाहिए।
पहले हेडफोन को नॉर्मली कनेक्ट करें।
इसके बाद Bluetooth सेटिंग्स में जाकर दूसरा हेडफोन कनेक्ट करें।
चाहें तो Auracast प्राइवेट ब्रॉडकास्ट शुरू करके QR कोड शेयर करें।
Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स और ईयरबड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है, जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds और LinkBuds सीरीज। साथ ही, कुछ हियरिंग एड्स और Xiaomi व Samsung के Auracast-सपोर्टेड डिवाइस भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। जो हेडफोन्स LE Audio-कंपेटिबल नहीं है, उनमें यह फीचर काम नहीं करेगा।
Pixel अपडेट्स के साथ कंपनी ने अपने ऑडियो हार्डवेयर में भी सुधार की घोषणा की है। Pixel Buds Pro 2 में जल्द ही Adaptive Audio फीचर मिलेगा, जो Active Noise Cancellation और Environmental Awareness का कॉम्बिनेशन होगा। इसमें Loud Noise Protection भी दिया जाएगा, जो अचानक तेज आवाज आने पर वॉल्यूम अपने आप कम कर देगा।
Google का मानना है कि LE Audio सपोर्ट सिर्फ एक नया फीचर नहीं बल्कि ऑडियो टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव है, जो यूजर्स को ज्यादा कनेक्टेड और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस देगा।
Next Story