- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- अंगूठी के साइज में 1TB...
प्रौद्योगिकी
अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
Tara Tandi
11 March 2026 7:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Sandisk ने भारत में अपना नया Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB C फ्लैश ड्राइव है, जिसे खास तौर पर लैपटॉप और टैबलेट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ऐसा है कि इसे डिवाइस में लगाकर लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह ड्राइव 400MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड ऑफर करती है और इसमें 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कीमत की बात करें तो Sandisk ने Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive को कई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 64GB मॉडल की कीमत 2,049 रुपये रखी गई है। वहीं 128GB वेरिएंट 2,799 रुपये, 256GB वेरिएंट 4,899 रुपये और 512GB मॉडल 4,999 रुपये में उपलब्ध है। टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत 17,299 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्लैश ड्राइव फिलहाल Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Sandisk Extreme Fit USB C Flash Drive में अल्ट्रा कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिसे डिवाइस में लगाकर छोड़ा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका छोटा डिजाइन लैपटॉप और टैबलेट के साथ इस्तेमाल के दौरान ज्यादा जगह नहीं घेरता, जिससे इसे आसानी से रोजमर्रा के इस्तेमाल में रखा जा सकता है। यह ड्राइव USB C पोर्ट वाले लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस के साथ काम करती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फ्लैश ड्राइव 128GB से 1TB वेरिएंट तक 400MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड ऑफर करती है, जबकि 64GB मॉडल में 300MB प्रति सेकेंड तक की रीड स्पीड मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इससे बड़े फाइल्स को तेजी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसके अलावा यूजर्स Sandisk Memory Zone ऐप की मदद से अपने फाइल्स को आसानी से मैनेज और बैकअप कर सकते हैं। यह ऐप Windows और Mac डिवाइस पर काम करता है और फाइल्स को ऑर्गनाइज करने में मदद करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





