- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 5000mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Oppo Reno 12 पर 13 हजार रुपये का डिस्काउंट
Tara Tandi
30 May 2025 7:59 PM IST

x
Oppo Reno 12 टेक न्यूज़: 20 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Oppo ब्रांड बेहतर साबित हो सकता है। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर Oppo Reno 12 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन को 13,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। इसके ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर भारी छूट का लाभ दे रही है। आइए Oppo Reno 12 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 12 Discount, Offers
Oppo Reno 12 का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जुलाई में 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो BOBCARD ट्रांजेक्शन पर 10% डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,749 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 15,650 रुपये तक बचत हो सकती है। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 13,250 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
Oppo Reno 12 Specifications
Oppo Reno 12 में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120hz है। डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट दिया गया है। Reno 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है। Reno 12 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 12 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.40 मिमी, चौड़ाई 74.80 मिमी, मोटाई 7.30 मिमी और वजन 179.00 ग्राम है।
Tags50MP कैमरा5000mAh बैटरीOppo Reno 1213 हजार रुपये डिस्काउंट50MP camera5000mAh battery13 thousand rupees discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





