- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- आगे 100MP, पीछे डुअल...
प्रौद्योगिकी
आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
Tara Tandi
16 Feb 2026 5:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: हम अभी 108MP रियर कैमरा से 200MP कैमरा की ओर ही बढ़ रहे हैं कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि समय फ्रंट कैमरा अपग्रेड्स की ओर आ गया है। यदि एक लेटेस्ट लीक को सच माना जाए, तो यह साफ होता है कि स्मार्टफोन ब्रांड्स का अलग फोकस सेल्फी कैमरा है, जो अभी तक बड़े-बड़े अपग्रेड्स से बचा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में चिपसेट के साथ बैटरी और रियर कैमरा सेटअप में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिले हैं, लेकिन फ्रंट कैमरा अभी भी 16MP से 50MP के बीच फसे हैं। यहां सेंसर भी ज्यादा एडवांस नहीं हुए हैं। हालांकि, अब कहानी बदल सकती है।
चीन के एक टिप्सटर के मुताबिक (via ITHome), एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड अपने अगले अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोन के लिए बेहद एक्सट्रीम कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रहा है। लीक के अनुसार, इस प्रोटोटाइप फोन में 200MP का मेन रियर कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 100MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अगर यह फोन इसी हार्डवेयर के साथ लॉन्च होता है, तो 100MP सेल्फी कैमरा इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल सकता है।
टिप्स्टर का कहना है कि यह डिवाइस अभी अर्ली टेस्टिंग फेज में है और इसमें कस्टम स्मॉल-पिक्सल सेंसर सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में फाइनल लॉन्च से पहले कैमरा हार्डवेयर में बदलाव की पूरी संभावना है। फिलहाल इस फोन को बनाने वाली कंपनी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि यह ब्रांड Oppo या vivo हो सकता है।
इंडस्ट्री ट्रेंड्स की बात करें तो आने वाले फ्लैगशिप फोन्स में डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप आम होता जा रहा है। रिपोर्ट्स इशारा देती हैं कि अगले कुछ सालों में यह कॉन्फिगरेशन अल्ट्रा-प्रिमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिल सकता है।
इसी बीच, Oppo से जुड़ी एक अलग लीक में कहा गया है कि अपकमिंग Oppo Find X10 Pro के कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Find X9 सीरीज के Pro मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया था। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Find X10 Pro की रियर कैमरा यूनिट में दो 200MP कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। इस फोन के अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा, Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find N6 जैसे अपकमिंग फोन्स में भी 200MP कैमरा मिलने की चर्चा है, हालांकि इनमें फिलहाल सिर्फ एक ही 200MP रियर सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





