धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 06 अप्रैल 2021

Subhi
6 April 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल: 06 अप्रैल 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत वाला है। आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में सुख समृद्धि आएगी। नौकरी और व्‍यापार में लाभ होगा।

वृषभ:
आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। आपको आज के दिन धैर्य से काम करने की जरूरत है, नहीं तो आपका काम बिगड़ भी सकता है।

मिथुन:
वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे और विपरीत लिंग के प्रति आपकी करीबी बढ़ सकती है। आज धन के मामले में भी आपके लिए लाभ का दिन है और आपके रुके काम बनेंगे।

कर्क:
पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। प‍ारिवारिक मामलों में आज के दिन आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। दोस्‍तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और समाज में सम्‍मान प्राप्‍त होगा।


सिंह:
आपको अपने काम में जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी। इस वक्‍त बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आपको सोशल डिस्‍टेंसिंग को फॉलो करन चाहिए तभी आप सेफ रहेंगे।

कन्या:
आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी। बेहतर होगा कि आप फोकस करके अपने काम में मन लगाएं और धैर्य के साथ सभी कार्यों को पूरा करें।

तुला:
परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। स्वास्‍थ्‍य विपरीत हो सकता है। आज छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में आपसी सहयोग की जरूरत है।

वृश्चिक:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मौसम की मार के आगे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी जुकाम के कारण आपको स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या हो सकती है।

धनु:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें और किसी पर भरोसा करने से बचें। आज के दिन किसी को पैसे उधार न दें। वापस लौटने की संभावना न के बराबर है।

मकर:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। ये निवेश आपको आगे चलकर पूरा लाभ देंगे और आपको समाज में सम्‍मान प्राप्‍त होगा।

कुंभ:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। इस वक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें और सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करें। बेहतर होगा कि अपनी इम्‍युनिटी पर काम करें।

मीन:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन दान धर्म के कार्य भी आप कर सकते हैं और आपको ऐसा करके मानसिक सुकून भी प्राप्‍त होगा।


Subhi

Subhi

    Next Story