तमिलनाडू

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भारतीय मछुआरों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने का केंद्र से अनुरोध किया

Bharti sahu
11 Dec 2023 2:18 PM GMT
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भारतीय मछुआरों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने का केंद्र से अनुरोध किया
x

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाल में श्रीलंका के जल क्षेत्र में गिरफ्तार किये गए भारतीय मछुआरों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने का केंद्र से सोमवार को अनुरोध किया।उन्होंने कहा है कि मछुआरों पर हमले बढ़ गये हैं और भारतीय मछुआरों के जीवन एवं सुरक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ा है।

अनुसार मुख्यमंत्री स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपसे श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन को पकड़े गए मछुआरों की रिहाई और उनकी नौकाओं को लौटाए जाने के लिए तत्काल उपाय करने का अनुरोध करता हूं।’’उन्होंने पत्र में कहा है कि नागपट्टिनम से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे करीब 12 मछुआरे और करईकल से गये 13 अन्य मछुआरों को नौ दिसंबर को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ लिया था।

Next Story