खेल
धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हुए भावुक, साझा किया 'दर्द'
jantaserishta.com
5 Jan 2025 10:06 AM IST

x
ऐसा पोस्ट शेयर किया जो उनकी निजी जिंदगी की दिक्कतों पर प्रकाश डालता है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ अलग होने की अफवाहों के बीच एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो उनकी निजी जिंदगी की दिक्कतों पर प्रकाश डालता है। चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अपने संबंधों के टूटने का दर्द बयां किया है। शनिवार देर शाम के इस इंस्टा स्टोरी ने पूरे दिन चली अफवाहों को और हवा दे दी है।
दरअसल, शनिवार को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के संभावित तलाक की अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। कुछ रिपोर्टों में उनके करीबी लोगों के हवाले से तलाक को लेकर भी दावा किया गया।
चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कड़ी मेहनत लोगों के कैरेक्टर को स्पॉटलाइट में लाती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है, आप मजबूती से खड़े हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "आपने पिता और मां को गर्व कराने के लिए पूरा पसीना बहाया। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह सीना तान कर खड़े रहो।" बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट धनश्री से सगाई की थी। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिख जा में भी हिस्सा लिया था और 22 दिसंबर, 2020 को दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी।
हाल के दिनों में धनश्री ने चहल के समर्थन में पोस्ट भी किए थे लेकिन फिर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर जता दिया कि शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वैसे साल 2023 में भी धनश्री और युजवेंद्र के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'चहल' सरनेम हटा दिया था जिसके बाद उनके मनमुटाव और अलगाव की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने इन अफवाहों को खारिज कर फैंस से अफवाहें न फैलाने की अपील की थी।
Tagsक्रिकेटर युजवेंद्र चहलयुजवेंद्र चहलधनश्री वर्माCricketer Yuzvendra ChahalYuzvendra ChahalDhanashree Verma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





