खेल

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल फिर से निकले सबसे आगे, फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी है बटलर का ऑरेंज कैप पर कब्जा

Tara Tandi
21 May 2022 7:06 AM GMT
Yuzvendra Chahal again in the forefront of the Purple Cap race, Butler still holds the Orange Cap despite the flop performance.
x
IPL 2022 Orange-Purple Cap Race: आईपीएल 2022 के हर मुकाबले के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप रेस में बदलाव देखने को मिलता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022 Orange-Purple Cap Race: आईपीएल 2022 के हर मुकाबले के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप रेस में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं 20 मई की रात को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भी इस रेस में कई बदलाव नजर आए हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिलचस्प मुकाबले के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस (IPL 2022 Orange-Purple Cap Race) में क्या बदलाव हुए हैं…

IPL 2022 Orange-Purple Cap Race: ऑरेंज कैप रेस में नहीं हुए हैं बदलाव
गर आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप रेस (IPL 2022 Orange-Purple Cap Race) की बात करें तो इस रेस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। इस मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज ने ऐसी बल्लेबाजी नहीं की है जो उसे इस रेस का दावेदार बन सके।
इस मैच से न तो किसी खिलाड़ी की एंट्री हुई है और न ही किसी को झटका लगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 2 रनों की पारी खेली, जिस वजह से उनके आंकड़ों में बदलाव आए हैं। पर अब भी बटलर के सिर पर ही ऑरेंज कैप सजी हुई है।
POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 Jos Buttler 14 14 629 48.38 146.96 56 37
2 KL Rahul 14 14 537 48.82 135.26 42 25
3 Quinton De Kock 14 14 502 38.62 149.40 47 22
4 Faf du Plessis 14 14 443 34.08 130.67 46 13
5 David Warner 11 11 427 53.38 151.95 51 15
IPL 2022 Orange-Purple Cap Race: वानिंदु हसरंगा को पर्पल कैप रेस में लगा झटका
वहीं अगर इस मैच के बाद पर्पल कैप रेस में नजर डाले तो, इस रेस में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं आए हैं। इस रेस में राजस्थान के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिले हैं। युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स की दो विकेट चटकाई जिसके बाद अब उनके खाते में कुल 26 विकेट जमा हो गई है। जिसके बाद वह अब टॉप-1 पर आ गए और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हसरंगा को दूसरे पायदान पर आना पड़ा।
POS PLAYER MATCHES OVERS BALLS WKTS AVG RUNS 4-FERS 5-FERS
1 Yuzvendra Chahal 14 56.0 336 26 16.53 430 1 1
2 Wanindu Hasaranga 14 49.0 294 24 15.08 363 1 1
3 Kagiso Rabada 11 39.2 236 22 19.30 386 2 –
4 Umran Malik 13 47.0 282 21 20.00 420 1 1
5 Kuldeep Yadav 13 45.4 270 20 19.30 386 – –
Next Story