दीवाली पर युवराज सिंह का संदेश, पटाखों को लेकर बोले समझदार को इशारा काफी, देखें वीडियो

फाइल फोटो
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। युवराज ने इस वीडियो के जरिए फैन्स को पटाखों को लेकर भी एक खास संदेश दिया है। युवी ने कहा कि अगर वह पटाखों को लेकर कुछ कहेंगे, तो शायद लोगों को बुरा लग सकता है, इसलिए उन्होंने साथ में कहा कि समझदार को इशारा ही काफी है। दरअसल वातावरण को प्रदूषण फ्री रखने के लिए कई सेलेब्रिटी पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते आए हैं, लेकिन कुछ ट्रोल्स इसको हिन्दू धर्म के त्योहार से जोड़कर ट्रोलिंग करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





