खेल

ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल

jantaserishta.com
26 Nov 2026 11:00 AM IST
ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल
x
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेमिसाल रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी ही धरती पर टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। इसके साथ ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के अलावा टीम ने छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
टी20 विश्व कप का खिताब: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराने के साथ ही भारत टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाला पहला देश बना। इसके साथ ही अपनी घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया चैंपियन बनने वाली पहली टीम भी बनी। भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा और टीम को सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 321 रन बनाए जबकि 8 मैचों में 14 विकेट लेकर बेस्ट गेंदबाज रहे।
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल: जापान की धरती पर खेले गए एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए जबकि अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के:साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्कों की जमकर बरसात की। भारत एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना। भारतीय टीम यह मुकाम 1 नवंबर, 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में हासिल किया।
वनडे में सबसे बड़ा रन चेज: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 सितंबर 2026 को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। टीम इंडिया ने 406 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए वनडे में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। भारत की तरफ से इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी खेली।
न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ा टोटल: भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की धरती पर इसी साल एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेलते हुए टीम इंडिया ने 720 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस मैच में भारत के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली, जो विदेशी सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story