
x
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Opener Yashasvi Jaiswal) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders-KKR) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने नितीश राणा की ओर से फेंके गए मैच के पहले ओवर में 26 रन ठोक दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में सबसे महंगा पहला ओवर बन गया।
सबसे तेज अर्धशतक के मामले में यशस्वी ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राहुल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक जमाया था। पैट कमिंस ने भी IPL में 14 गेंद में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है। उन्होंने 15 गेंद में अर्धशतक लगाया है।IPL में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती 6 ओवरों में 62 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर हैं। दोनों ने ही यह कारनामा KKR के खिलाफ किया है। पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज रहे सुरेश रैना हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 87 रन बनाए थे।
यशस्वी ने टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। वह मार्कस ट्रेस्कोथिक, मिर्जा हसन और सुनील नरेन के क्लब में शामिल हो गए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज सिंह, क्रिस गेल और हजरतुल्लाह जजई के नाम है। इन तीनों खिलाड़ियों ने 12 गेंद में अर्धशतक लगाए थे। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर यह कारनामा किया था।
यशस्वी ने अपनी पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने KKR के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सबके खिलाफ बड़े-बड़े शॉट लगाए। उन्होंने पूरे मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की पारी खेली। वह शतक बनाने से सिर्फ 2 रन से चुक गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 208.51 की रही।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story