खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की कप्तानी यश ढुल को दी

Bharti sahu
19 Dec 2021 3:26 PM GMT
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की कप्तानी यश ढुल को दी
x
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। मुख्य टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। मुख्य टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर 5 प्लेयर्स को टीम में जगह दी गई है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की कप्तानी यश धुल को ही दी गई है जो एशिया कप के लिए भी टीम के कप्तान चुने गए थे। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में किया जाएगा। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन 2020 में साउथ अफ्रीका में किया गया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, ए रघुवंशी, एसके राशिद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनिश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), अराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगज बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुने गए 5 रिजर्व खिलाड़ी
रिषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।
भारत ने चार बार जीते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब
भारतीय टीम की बात करें तो इस टीम ने अब तक कुल चार बार सबसे ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। भारतीय अंडर-19 टीम ने सबसे पहले साल 2000 में ये खिताब अपने नाम किया था तो उसके बाद साल 2008, 2012 और फिर 2018 में टाइटल अपने नाम किया था। वहीं साल 2020 में साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन बांग्लादेश के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था और पांचवीं बार भारत खिताब पर कब्जा करने से चूक गया।
भारत के अलावा आस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब तीन बार, पाकिस्तान ने दो बार जबकि बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ये खिताब जीते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1988 में हुई थी और अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन किया जा चुका है। इस टूर्नामेंट का आयोजन हर दो साल में किया जाता है और इस बार वेस्टइंडीज में इसका आयोजन 14 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा। इस बार कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे।


Next Story