खेल

जेवियर बार्टलेट 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर, टेस्ट डेब्यू के सपने को झटका

jantaserishta.com
25 Nov 2026 11:00 AM IST
जेवियर बार्टलेट 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर, टेस्ट डेब्यू के सपने को झटका
x
सिडनी: तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने का सपना फिलहाल टूट गया है। बाएं घुटने की सर्जरी के कारण बार्टलेट को लगभग 6 सप्ताह के लिए मैदान से दूर रहना पड़ेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने जाने की संभावना समाप्त हो गई है।
सर्जरी की वजह से बार्टलेट बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपनी टीम ब्रिस्बेन हीट के लिए भी कुछ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। जेवियर बार्टलेट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बाएं घुटने में चोट लगी थी। चोट के बावजूद बार्टलेट ने टीम के लिए तीन ओवर फेंके थे। हालांकि, उस मैच में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज 2-1 से गंवा दी थी। चोट की वजह से बार्टलेट इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज से भी बाहर हैं।
बार्टलेट पहली बार टेस्ट टीम में चुने जाने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने शेफील्ड शील्ड सीजन की शुरुआत में क्वींसलैंड के लिए दो मैचों में 16 विकेट लेकर टीम में चुने जाने के लिए अपना दावा पेश किया था। ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट की मेजबानी करनी है और पांच मैचों के लिए भारत का दौरा करना है। इसके बाद टीम मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ 150वां एनिवर्सरी टेस्ट खेलेगी। चोट ने बार्टलेट के टेस्ट डेब्यू की उम्मीदों को फिलहाल खत्म कर दिया है।
अगर बार्टलेट का रिहैबिलिटेशन प्लान के मुताबिक चलता है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के समय तक उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, उनका लक्ष्य आगामी बीबीएल सीजन के मध्य तक मैदान पर वापसी करना होगा।
27 साल के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 वनडे में 28 और 22 टी20 में 24 विकेट लिए हैं। वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं और वनडे में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story