खेल

डब्ल्यूटीसी रैंकिंग: कोलकाता टेस्ट जीत दूसरे स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका

jantaserishta.com
16 Nov 2025 5:17 PM IST
डब्ल्यूटीसी रैंकिंग: कोलकाता टेस्ट जीत दूसरे स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
x
नई दिल्ली: कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार की वजह से भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है।
भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में तीसरे दिन दूसरे सेशन में 30 रन से जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने 3 टेस्ट खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। टेंबा बवुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन है और अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तरफ मजबूती से बढ़ती दिखायी दे रही है।
वहीं हार के बाद भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। टीम इंडिया तीसरे से चौथे स्थान पर चली गई है। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में भारतीय टीम ने 8 टेस्ट खेले हैं जिसमें 4 मैचों में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है।
डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। 2 मैच में 1 जीत और 1 टाई के साथ श्रीलंका तीसरे स्थान पर है। 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। 5 मैचों में 2 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के साथ इंग्लैंड छठे स्थान पर है। 2 मैच में 1 हार और 1 ड्रा के साथ बांग्लादेश सातवें, 5 मैचों में 5 हार के साथ वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और रैंकिंग में फिलहाल सबसे नीचे (नौवें नंबर पर) है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story