खेल

भारत-पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत: सौरव गांगुली

jantaserishta.com
16 Feb 2026 12:31 PM IST
भारत-पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत: सौरव गांगुली
x
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत है। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा है।
न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच बहुत अंतर है। भारतीय टीम बहुत तगड़ी है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में टीम इंडिया पाकिस्तान से बहुत मजबूत है। टीम का अनुशासन भी अच्छा है।"
उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अब बड़ा मैच नहीं रहा। इसे बड़ा बताना अब सही नहीं है। जावेद मियांदाद, सईद अनवर, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक के जमाने में पाकिस्तान टीम मजबूत थी और उस समय मैच टक्कर वाले होते थे। अब भारत-पाकिस्तान मैच में पहले वाली बात नहीं रही। मेरे हिसाब से मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-दक्षिण अफ्रीका और भारत-इंग्लैंड के मैच बड़े मैच हैं।"
भारत-पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावना पर गांगुली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन पाकिस्तान की मौजदूा स्थिति को देखते हुए उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गांगुली ने ईशान किशन और शिवम दुबे की बल्लेबाजी की तारीफ की। गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने सभी के योगदान की तारीफ की।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story