
x
आईपीएल और अन्य मैच खेलने जा रहा हूं.' साहा ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने से मैं स्तब्ध और आहत हूं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उस पत्रकार की व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जो उन्हें इंटरव्यू के लिए धमका रहा था. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के इन आरोपों के बाद BCCI भी अब एक्शन के मूड में है. ऋद्धिमान साहा पत्रकार विवाद पर खुलकर सामने आए हैं. साहा ने अब परदे के पीछे की पूरी कहानी बताई है.
पत्रकार विवाद पर खुलकर सामने आए ऋद्धिमान साहा
ऋद्धिमान साहा ने 'जी न्यूज' के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'मैं पत्रकार के मैसेज से आहत हूं. मैंने न तो कभी किसी पत्रकार के साथ बुरा व्यवहार किया है और न ही उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है, लेकिन ये मैसेज गैरजरूरी था. मैं उसे बेनकाब करना चाहता था, ताकि लोगों को पता चले कि पत्रकारिता की दुनिया में भी ऐसे लोग हैं.' बता दें कि साहा ने सोशल मीडिया पर उस पत्रकार की व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जो उन्हें इंटरव्यू के लिए धमका रहा था. साहा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें पत्रकार ने उनसे कहा था, 'मेरे साथ एक इंटरव्यू करोगे. यह अच्छा होगा. उन्होंने (सेलेक्टर्स) केवल एक ही विकेटकीपर चुना. कौन बेस्ट है. तुमने 11 जर्नलिस्ट को चुनने की कोशिश की, जोकि मेरे हिसाब से सही नहीं है. उसे चुने जो ज्यादा मदद कर सके. तुमने कॉल नहीं किया. मैं अब तुम्हारा कभी इंटरव्यू नहीं लूंगा और मैं इसे याद रखूंगा.'
अब बताई परदे के पीछे की पूरी कहानी
ऋद्धिमान साहा ने कहा, 'मैं पत्रकार की पहचान उजागर नहीं करना चाहता, क्योंकि ये मेरी नैतिकता हैं और मैं सिद्धांतों से जीता हूं. मुझे हमेशा लगता है कि मुझे किसी को दूसरा मौका देना चाहिए. यह दूसरा मौका है, जो मैं फिलहाल उसे देना चाहता हूं.' साहा ने ये भी कहा कि उक्त पत्रकार ने न तो मुझसे संपर्क किया है और न ही उन्होंने माफी मांगी है.' साहा ने कहा, 'मेरे ट्वीट के बाद बीसीसीआई ने मुझसे ईमेल और फोन के जरिए संपर्क किया है. वे मामले की जांच कर रहे हैं. मैं उनका सहयोग करूंगा.'
द्रविड़-गांगुली पर भी तोड़ी चुप्पी
साहा ने कहा, 'राहुल द्रविड़ ने मुझे सीधे तौर पर संन्यास पर विचार करने के लिए नहीं कहा, लेकिन कहा कि टीम को युवा खिलाड़ियों का इंतजार है. मैंने उनके साथ उस कमरे में बात की जहां उन्होंने कहा कि मैं दूसरे स्थान पर हूं और मैं कुछ और भी विचार कर सकता हूं. मैं फिलहाल संन्यास लेने पर विचार नहीं कर रहा हूं. मैं घरेलू क्रिकेट में आईपीएल और अन्य मैच खेलने जा रहा हूं.' साहा ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने से मैं स्तब्ध और आहत हूं.
साहा ने कहा, 'मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में जिस तरह खेला, उससे मुझे उम्मीद थी कि मैं टीम में रहूंगा, लेकिन ऐसा लगता है कि चयन समिति ने पहले ही अपना मन बना लिया था और मुझे छोड़ने का फैसला कर लिया था. दादा (बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली) ने तो मेरे प्रदर्शन की तारीफ भी की थी. मैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने से आहत हूं, लेकिन BCCI जो भी फैसला करेगी मैं उसे स्वीकार करने जा रहा हूं. मेरे ट्वीट या मुझे सीरीज से बाहर किए जाने पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है.'
Next Story





