
x
Vadodara वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 45 रन से मात देकर गुजरात जायंट्स ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। यह टीम सबसे निचले पायदान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 6 में से 3 मैच जीतने के बाद गुजरात जायंट्स के पास 6 अंक हैं, जबकि मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास 4-4 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरुआती पांचों मुकाबले जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
बीसीए स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने डैनियल व्याट-हॉज के साथ 3 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। हॉज 14 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया।
मूनी ने 34 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने 2-2 विकेट हासिल किया, जबकि दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट निकाला।
इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.3 ओवरों में 108 रन पर सिमट गई। इस टीम को 2 रन पर किरण (0) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद कप्तान मेग लैनिंग (14) ने फोएबे लिचफील्ड के साथ 37 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
इस टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि क्लो ट्रायोन ने 30 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 14 रन का योगदान दिया। इनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने दहाई का आकंड़ा नहीं छुआ। जायंट्स की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रेणुका ठाकुर और सोफी डिवाइन ने 2-2 विकेट निकाले।
Tagsगुजरात जायंट्सयूपी वॉरियर्सडब्ल्यूपीएल 2026विमेंस प्रीमियर लीगबेथ मूनीसोफी डिवाइनराजेश्वरी गायकवाड़प्वाइंट्स टेबल45 रन से जीतबीसीए स्टेडियमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





