
x
Pune पुणे। त्वेसा मलिक और रिद्धिमा दिलावरी ने विमेंस प्रो गोल्फ टूर 2026 के लेग-4 के पहले राउंड में शानदार शुरुआत करते हुए संयुक्त बढ़त हासिल की। पूना क्लब गोल्फ कोर्स में खेले गए पहले दिन के बाद दोनों ने 3-अंडर 68 का कार्ड किया। मार्की ग्रुप की तीसरी खिलाड़ी वाणी कपूर ने 69 का स्कोर बनाकर एक शॉट पीछे रहते हुए अकेले तीसरा स्थान लिया, जबकि एमेच्योर अनुराधा चौधरी (70) अंडर-पार राउंड खेलने वाली एकमात्र अन्य खिलाड़ी रहीं। वह चौथे स्थान पर रहीं।
पिछले हफ्ते पुणे में प्ले-ऑफ जीतने वाली त्वेसा ने फ्रंट-नाइन पर एक बर्डी और एक बोगी के बाद फिनिशिंग स्ट्रेच में दम दिखाया, आखिरी चार होल में तीन बर्डी बनाकर 68 पर राउंड पूरा किया। रिद्धिमा ने फ्रंट-नाइन पर पांच बर्डी के साथ तेज शुरुआत की और 10वें होल पर छठी बर्डी से 6-अंडर तक पहुंचीं। हालांकि, 11वें होल पर एक शॉट गंवाया, 14वें होल पर सातवीं बर्डी जोड़ी, लेकिन 15वें होल पर डबल बोगी और अंतिम होल पर एक बोगी के कारण उन्हें भी 68 पर संतोष करना पड़ा।
एमेच्योर लावण्या गुप्ता ने 1-ओवर 72 का कार्ड बनाया और पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि पांच खिलाड़ी, स्नेहा सिंह, दुर्गा निट्टूर, जैस्मीन शेखर, अनिवथा नरेंद्र और विधात्री उर्स सभी 2-ओवर 73 के साथ छठे स्थान पर रहीं। दूसरे टॉप स्टार्स में, अमनदीप द्राल (74) टी-11 और नेहा त्रिपाठी (75) टी-14 पर रहीं। इस हफ्ते रिकॉर्ड 49 खिलाड़ी 17 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए मुकाबला कर रहे हैं। टूर को हीरो मोटोकॉर्प का सपोर्ट इसे नए लेवल पर ले गया है।
पिछले सप्ताह त्वेसा मलिक ने दो साल से भी अधिक समय से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को खत्म करते हुए शानदार वापसी की थी। उन्होंने अनविथा नरेंद्र के खिलाफ प्ले-ऑफ में जीत दर्ज कर विमेंस प्रो गोल्फ टूर के तीसरे लेग का खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिजॉर्ट में खेला गया था। त्वेसा की इससे पहले आखिरी जीत सितंबर 2023 में डीएलएफ गुरुग्राम में आई थी। अंतिम दिन एमेच्योर आराधना मणिकंदन (72) और अनुभवी वाणी कपूर (72) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। ये दोनों फाइनल राउंड में ईवन पार खेलने वाली इकलौती खिलाड़ी थीं, जबकि उस दिन कोई भी खिलाड़ी अंडर-पार स्कोर दर्ज नहीं कर सका।
Tagsत्वेसा मलिकरिद्धिमा दिलावरीविमेंस प्रो गोल्फ टूर 2026पुणेपूना क्लब गोल्फ कोर्सवाणी कपूरअनुराधा चौधरीलावण्या गुप्ताहीरो मोटोकॉर्पगोल्फ राउंडप्ले-ऑफ जीतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





