खेल
डब्ल्यूपीएसी 2025 : डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में योगेश कथुनिया ने भारत को दिलाया सिल्वर
jantaserishta.com
30 Sept 2025 12:50 PM IST

x
नई दिल्ली: योगेश कथुनिया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (डब्ल्यूपीएसी) में भारत को सिल्वर मेडल जिताया। योगेश ने यह मेडल पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में जीता है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में योगेश कथुनिया ने अपने दूसरे प्रयास में 42.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। वहीं, ब्राजील के क्लॉडिनी बटिस्टा ने 45.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ग्रीस के कॉन्स्टेंटिनोस त्जुनिस 39.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्लॉडिनी बटिस्टा 2012 और 2016 पैरालंपिक में पदक विजेता रहे हैं।
महज 9 साल की उम्र में योगेश कथुनिया को गिलियन-बैरे सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल समस्या हो गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। योगेश ने साल 2017 में कॉलेज के दिनों में पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था।
28 वर्षीय योगेश दो बार के पैरालंपिक मेडलिस्ट हैं। योगेश साल 2020 और 2025 पैरालंपिक में सिल्वर जीत चुके हैं।
योगेश ने विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले, योगेश फ्रांस (साल 2023) और जापान में (साल 2024) में सिल्वर जीत चुके हैं।
रोचक बात यह है कि टोक्यो 2020 पैरालिंपिक और 2023 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में योगेश कथुनिया ब्राजील के क्लॉडिनी बटिस्टा से ही पीछे रहे थे। इनमें बटिस्टा ने गोल्ड, जबकि योगेश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।
यह विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का छठा पदक है। भारत ने अब तक दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक एफ46 वर्ग में रिंकू हुड्डा ने गोल्ड और सुंदर सिंह गुर्जर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 के कांस्य पदक विजेता सुंदर ने अपने पांचवें प्रयास में 64.76 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।
शैलेश कुमार और वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर जीते हैं, जबकि दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में सिल्वर जीता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





