
x
Delhi दिल्ली। भारत की टॉप पुरुष डबल्स जोड़ी ने जीत के साथ अपने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 अभियान की मजबूत शुरुआत की। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग को 12-21, 22-20, 21-14 से मात दी। दुनिया के नंबर 3 भारतीय खिलाड़ियों ने चीन की उस जोड़ी के खिलाफ मुकाबला जीता, जिसने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते थे। भारतीय टीम ने एक घंटे से कुछ ज्यादा समय तक चले इस हाई-इंटेंसिटी मुकाबले को अपने नाम किया।
सात्विक और चिराग ने अच्छी शुरुआत के बावजूद पहले गेम में लय खो दी। चीनी जोड़ी ने नियंत्रण हासिल करते हुए शुरुआती गेम को 21-12 से जीता। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी करते हुए दबाव को झेला और शुरुआती हिस्सों में पिछड़ने के बाद भी आखिरी पलों में शांत रहते हुए 22-20 से जीत हासिल की। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इसी लय को निर्णायक गेम में जारी रखा। सात्विक और चिराग ने अपना दबदबा बनाया, शुरुआती आदान-प्रदान के बाद बढ़त बनाई और निर्णायक गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया।
इसी के साथ ग्रुप बी में सात्विक और चिराग को शुरुआती बढ़त मिली है। इस ग्रुप में मलेशिया के आरोन चिया-सोह वूई यिक और इंडोनेशिया के फाजर अल्फियान-मुहम्मद शोहिबुल फिकरी भी शामिल हैं। अब भारतीय जोड़ी गुरुवार को अल्फियान और फिकरी का सामना करेगी। ये जोड़ी सीजन के आखिरी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
अल्फियान और फिकरी की जोड़ी ने बुधवार को मलेशिया के आरोन चिया-सोह वूई यिक से 24-22, 19-21, 19-21 से हार के साथ शुरुआत की है। ग्रुप ए में कोरिया की टॉप सीडेड जोड़ी किम वोन हो-सियो सेउंग जे, मलेशिया के वेई चोंग मैन-वुन टी काई, इंडोनेशिया के सबाई कार्यमन गुटामा और मोह रेजा पहलवी इस्फहानी के साथ चीनी ताइपे के चियू ह्सियांग-चिएह और वांग ची-लिन की जोड़ी शामिल हैं।
Tagsसात्विकसाईराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टीBWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025पुरुष डबल्सभारतचीनहांगझोऊग्रुप बीआरोन चिया-सोहफाजर अल्फियान-मुहम्मद शोहिबुल फिकरीजीतहाई-इंटेंसिटी मुकाबलानिर्णायक गेमसेमीफाइनलटॉप सीडेड जोड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





