
x
Hangzhou हांगझोऊ। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का शानदार सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। इस जोड़ी को शनिवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग के हाथों 21-10, 17-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया, लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने अगले चरणों में मैच का रुख पलट दिया।
तीसरे नंबर की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनिया की नंबर 5 जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ खराब शुरुआत की। चीनी जोड़ी ने शुरुआत में 4-1 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, भारतीय शटलर ने तुरंत वापसी की और पांच-पांच से स्कोर बराबर करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गेम में दबदबा बनाते हुए इसे 21-10 से जीत लिया।
इसके बाद लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी ने वापसी की और दूसरे गेम में सात्विक और चिराग का डटकर सामना किया। इस दौरान चीनी जोड़ी ने कई महत्वपूर्ण अंक जीतकर दूसरे गेम को 21-17 से जीत लिया। यहां से भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि सात्विकसाईराज-चिराग की जोड़ी निर्णायक गेम में वापसी करेगी, लेकिन उम्मीद के विपरीत लियांग वेई केंग की खतरनाक फ्लिक सर्व ने भारतीयों को परेशान कर दिया।
सात्विक-चिराग ने चीनी जोड़ी के साथ अपने 12 में से आठ मुकाबले गंवाए हैं, जिनमें से 5 मैच 2025 में हुए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के ग्रुप स्टेज और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल की थी। भारत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अब तक सिर्फ 2 पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में देश की एकमात्र गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु हैं, जिन्होंने 2018 में महिला एकल का खिताब जीता था।
Tagsबीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025सात्विकसाईराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टीसेमीफाइनललियांग वेई केंगवांग चांगबैडमिंटनपेरिस 2024 ओलंपिकसिल्वर मेडलिस्टभारतमैच स्कोर21-1017-2115-21शटलरपदकपीवी सिंधुजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





