खेल

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल: दो भारतीय दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाला गया, की ये हरकत

jantaserishta.com
23 Jun 2021 10:28 AM IST
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल: दो भारतीय दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाला गया, की ये हरकत
x
फाइल फोटो 

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में चल रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के पांचवें दिन दो दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया. आरोप है कि बाहर भेजे जाने वाले दोनों दर्शक भारतीय हैं. इन पर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम, खासतौर पर बल्लेबाज रॉस टेलर(Ross Taylor) के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की जनरल मैनेजर ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी.

डॉमिनिक डा सूजा नाम के एक टि्वटर यूजर ने आईसीसी की जीएम को टैग करते हुए अपने देश के खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की शिकायत की थी. उसने लिखा था कि हैलो दोस्तों, क्या मैदान पर कोई दर्शकों के बर्ताव पर ध्यान रखने वाला है. यहां पर एक शख्स न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अपशब्द कह रहा है. पूरे दिन काफी गलत बोला गया है. यहां तक कि रॉस टेलर के खिलाफ भी नस्लीय टिप्पणियां की गईं. इसके बाद आईसीसी की जीएम हरकत में आईं और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजकर दुर्व्यवहार कर रहे दर्शकों को बाहर करवा दिया.
क्लेयर ने ट्वीट कर कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि आपको बता दूं कि दो लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें खराब बर्ताव के लिए स्टेडियम से बाहर कर दिया गया है. जेरोड किम्बर और मुझसे संपर्क करने के आपका शुक्रिया. हम खेल में इस तरह के व्यवहार का किसी भी सूरत में समर्थन नहीं करते हैं. वहीं, क्रिकेट राइटर किम्बर ने भी ट्वीट कर बताया कि आईसीसी ने आज मैदान में दो दर्शकों पर कार्रवाई की है.
इधर मैच में भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है. पांचवें दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने न्यूजीलैंड पर 32 रन की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. कप्तान विराट कोहली 8 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन पर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दोनों विकेट लिए. इससे पहले, पांचवें दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 249 रन पर खत्म हुई. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और इशांत शर्मा ने तीन विकेट लिए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story