खेल

वर्ल्ड कप ब्रेकिंग: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Nil dhankar
8 Oct 2023 1:38 PM IST
वर्ल्ड कप ब्रेकिंग: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
x

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. 36 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आमने-सामने हो रही है. इससे पहले आखिरी बार ऐसा संयोग साल 1987 में हुए वर्ल्ड कप में बना था. खास बात यह है कि उस समय भी मुकाबला चेन्नई के ही मैदान पर हुआ था. हालांकि भारत के लिए वह मैच यादगार नहीं रहा था और उसे 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी.

बड़ी खबर ये है कि शुभमन गिल इस मुकाबले में भाग नहीं लेंगे. गिल टीम बस में स्पॉट नहीं किए गए और वह स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं. गिल के बाहर होने के चलते ईशान किशन को इस मैच में उतारा जा सकता है.बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. वर्ल्ड नंबर-1 भारतीय टीम ने हालिया वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पटखनी दी थी जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हैं. शुभमन गिल डेंगू के चलते इस मुकाबले में भाग नहीं ले पाएंगे.


Next Story