
x
ICC World Cup 2023 Schedule: भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव हुए हैं.
भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 की बजाय एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इसके समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं.
इन 9 मैचों के शेड्यूल में हुआ बदलाव
इंग्लैंड Vs बांग्लादेश - 10 अक्टूबर - सुबह 10.30 बजे
पाकिस्तान Vs श्रीलंका - 10 अक्टूबर - दोपहर 2.00 बजे
ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका - 12 अक्टूबर - दोपहर 2.00 बजे
न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेश - 13 अक्टूबर - दोपहर 2.00 बजे
भारत Vs पाकिस्तान - 14 अक्टूबर - दोपहर 2.00 बजे
इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान - 15 अक्टूबर - दोपहर 2.00 बजे
ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश - 11 नवंबर - सुबह 10.30 बजे
इंग्लैंड Vs पाकिस्तान - 11 नवंबर - दोपहर 2.00 बजे
भारत Vs नीदरलैंड्स - 12 नवंबर - दोपहर 2.00 बजे
Tagsवर्ल्ड कप 2023वर्ल्ड कपटीम इंडियाइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिलवर्ल्ड कप 2023 शेड्यूलWorld Cup 2023World CupTeam IndiaInternational Cricket CouncilWorld Cup 2023 Schedule
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





